सुलगती रूहें बिखर गईं रातों में

 सुलगती रूहें बिखर गईं रातों में,

धुआँ उठता रहा सवालातों में।


सन्नाटे चढ़ गए हैं दीवारों पर,

गूँज बाकी है सूनी हवालातों में।


कोई दस्तक हुई थी कब की मगर,

दर खुला ही नहीं हकीकतों में।


शहर सोया नहीं सदियों से मगर,

नींद बँटी रही विरासतों में।


- जितेंद्र राऊत

Comments

Popular posts from this blog

10 Points Summary - Magic of the Lost Temple by Sudha Murty

Pride & Prejudice by Jane Austen - 10 Points Summary

10 Points Summary - The Godfather by Mario Puzo